झांसी व लखनऊ जेल से प्रयागराज के लिए निकला अली अहमद और उमर
झांसी व लखनऊ जेल से प्रयागराज के लिए निकला अली अहमद और उमर
पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को झांसी जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। अली अपने भाई अबान अहमद के जनाजे में शामिल होने के लिए प्रयागराज के लिए रवाना हुए हैं।
अली अहमद को भारी पुलिस सुरक्षा और कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच झांसी जेल से बाहर निकाला गया। पुलिस की टीम अली को सुरक्षा घेरे में लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुई है।
प्रयागराज पहुंचने के बाद अली अहमद अपने भाई के जनाजे में शामिल होंगे। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं।
वही लखनऊ से- अतीक अहमद के बेटे उमर को लखनऊ से लेकर निकली पुलिस। छोटे बेटे अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए उमर को ले जाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ जेल से उमर को पुलिस लेकर रवाना हुई। उमर को अबान के अंतिम संस्कार में शामिल कराया जाएगा।

