August 9, 2026

जवाहर श्रीवास्तव बने अखिल भारतीय रक्षा लेखा संगठन ( पी )के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

0

पी.सी.डी.ए.(पी) प्रयागराज कार्यालय के वरिष्ठ कर्मचारी नेता जवाहर श्रीवास्तव बने अखिल भारतीय रक्षा लेखा संगठन ( पी )के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ! गत माह राजधानी दिल्ली में आयोजित संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन के उपरांत हुई आवश्यक बैठक में यह निर्णय लिया गया।

इनके मनोनन पर सिविल आडिट एण्ड एकाउंटेंट ब्रदरहुड एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कृपाशंकर श्रीवास्तव , उच्च न्यायालय अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन के पूर्व महासचिव निशीथ वर्मा , उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण कर्मचारी संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव , एजी एकाउन्टस ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष श्री मनोज श्रीवास्तव , एजी आफिस के महामंत्री श्री पंकज श्रीवास्तव , कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व प्रवक्ता सुमित श्रीवास्तव , केपी ट्रस्ट के पूर्व महामंत्री कुमार नारायण , अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रयागराज जिलाध्यक्ष श्री भानू प्रताप सिंह व जिला महामंत्री श्री रिन्कू श्रीवास्तव , महानगर अध्यक्ष श्री शीतला प्रसाद श्रीवास्तव , महानगर महामंत्री श्री राज हेमाशू सागर ने बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *