August 1, 2026

मंत्री नन्दी ने 64 लाख 37 हजार रूपए के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

0

मंत्री नन्दी ने 64 लाख 37 हजार रूपए के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

*ककरहाघाट शवदाह गृह के पास कराया गया चबूतरा निर्माण एवं सुंदरीकरण का कार्य*

लोगों की सेवा में सदैव समर्पित रहने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शुक्रवार को अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मीरापुर मंडल क्षेत्र में 64 लाख 37 हजार रूपए से निर्मित विकास कार्यों का उद्घाटन किया। मंत्री नन्दी ने करहाघाट शवदाह गृह के पास लोगों की सुविधा के लिए चबूतरा निर्माण एवं सुंदरीकरण कार्य का भी उ‌द्घाटन किया।

मंत्री नन्दी ने करैलाबाग में शिवाला मंदिर से छेदी भगत के मकान होते हुए नीलम निषाद के मकान से राजन निषाद के मकान तक नौ लाख 99 हजार रूपए से निर्मित रोड एवं नाली निर्माण, करैलाबाग निषादराज पार्क काली मंदिर के पीछे से मंजू निषाद के मकान से भुल्लू निषाद के मकान तक दस लाख रूपए से निर्मित रोड एवं नाली निर्माण, मीरापुर हर्षवर्धन नगर में स्वर्गीय रामबाबू वर्मा के मकान, शीतला प्रसाद शर्मा के मकान से होते हुए अनुज सक्सेना के मकान तक 20 लाख 39 हजार रूपए से निर्मित इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्य, सदियापुर गुरूद्वारे के पास बगल गली में सरदार पतविन्दर सिंह के मकान से बनवारी सिंह, सुखवीर सिंह के मकान से होते हुए रंजना निषाद के मकान तक चार लाख 87 हजार रूपए से निर्मित इंटरलॉकिंग रोड, ककरहा घाट के पास 19 लाख 12 हजार रूपए से शवदाहगृह के पास सार्वजनिक चबूतरे एवं सौंदर्गीकरण के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, मीरापुर मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, पार्षद साहिल अरोड़ा, सेक्टर संयोजक श्याम कुमार निषाद, अभिषेक निषाद, प्रीतम निषाद, शरद मालवीय, मोनी चौरसिया, आभा साहू, आरती निषाद, ललित निषाद आदि मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे