पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज से नई शुल्क दरें लागू

आज मध्यरात्रि से पासपोर्ट आवेदन शुल्क में वृद्धि लागू होने जा रही है। नई दरों के अनुसार सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए 36 पृष्ठ वाले पासपोर्ट का शुल्क ₹2,500 और 60 पृष्ठ वाले पासपोर्ट का शुल्क ₹3,500 होगा।
वहीं, तत्काल (Tatkaal) श्रेणी में 36 पृष्ठ वाले पासपोर्ट के लिए ₹5,000 तथा 60 पृष्ठ वाले पासपोर्ट के लिए ₹6,000 शुल्क निर्धारित किया गया है।
इसके अलावा, खोए हुए या क्षतिग्रस्त पासपोर्ट के पुनः जारी किए जाने पर अधिक शुल्क देय होगा। वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को पासपोर्ट शुल्क में 10% की छूट प्रदान की जाएगी।
जिन नागरिकों को अगले 6 से 9 महीनों के भीतर नया पासपोर्ट बनवाना है या पासपोर्ट का नवीनीकरण कराना है, वे शुल्क वृद्धि से पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद 90 दिनों तक आवेदन वैध रहेगा तथा अपॉइंटमेंट को दो बार नि:शुल्क पुनर्निर्धारित (Reschedule) किया जा सकेगा।

