जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जिला कारागार गुरमा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

0

 

*जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जिला कारागार गुरमा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

रिपोर्ट मनोज सिंह राणा

सोनभद्र।  जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जिला कारागार गुरमा का संयुक्त रूप से आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की आवासीय व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, चिकित्सीय सुविधाओं, बैरकों की स्थिति, रसोईघर, जलापूर्ति, विद्युत व्यवस्था तथा अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया गया। साथ ही कारागार परिसर में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं एवं संवेदनशील स्थलों का भी जायजा लिया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बंदियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं शिकायतों की जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान कारागार परिसर की साफ-सफाई, अनुशासनात्मक व्यवस्था एवं समग्र प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा कारागार प्रशासन को निर्देशित किया गया कि बंदियों को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुरक्षा मानकों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

संयुक्त निरीक्षण के उपरांत कारागार की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने हेतु जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुधारात्मक सुझाव प्रदान किए गए, जिससे बंदियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें तथा कारागार की सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

निरीक्षण के दौरान जिला कारागार गुरमा के वरिष्ठ अधिकारी एवं कारागार स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *