June 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस -2026 पर ‘प्रकृति रक्षति रक्षितः’ के संदेश के साथ उत्तर मध्य रेलवे ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

0

 

*विश्व पर्यावरण दिवस -2026 पर ‘प्रकृति रक्षति रक्षितः’ के संदेश के साथ उत्तर मध्य रेलवे ने चलाया हस्ताक्षर अभियान*

*विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रयागराज जंक्शन में पर्यावरण जागरूकता हेतु हस्ताक्षर अभियान आयोजित*

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रयागराज जंक्शन के कॉन्कोर्स क्षेत्र में पर्यावरण जागरूकता हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रेल यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने सहभागिता की।

अभियान का शुभारंभ उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी द्वारा ‘प्रकृति रक्षति रक्षितः’ का संदेश देकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उत्तर मध्य रेलवे द्वारा 15 मई से विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 के अंतर्गत विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पर्यावरण के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देने हेतु साइकिल रैलियों का आयोजन किया गया तथा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया।

युवा पीढ़ी में पर्यावरण चेतना विकसित करने के उद्देश्य से विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में चित्रकला, निबंध लेखन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।इसके अतिरिक्त स्वच्छ एवं सतत जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के लिए सफाई कर्मियों को जूट बैग एवं स्टील की बोतलों का वितरण किया गया तथा उन्हें सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

हस्ताक्षर अभियान के दौरान यात्रियों ने पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में अपने संदेश एवं संकल्प हस्ताक्षर बोर्ड पर अंकित किए।

कई यात्रियों ने अधिकाधिक पौधरोपण करने, पर्यावरण को सुरक्षित रखने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, ‘Reduce, Recycle and Reuse’ की अवधारणा को अपनाने तथा हरियाली की दिशा में सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अमित मालवीय, जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह सहित जनसंपर्क विभाग से पूरण मल मीना एवं संदीप केसरवानी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे