समुद्री तूफान अर्नब आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है और 28 तारीख को वह बापतला और विशाखापट्टनम के बीच दस्तक देगा
*समुद्री तूफान अर्नब आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है और 28 तारीख को वह बापतला और विशाखापट्टनम के बीच दस्तक दे सकता है। उस समय हवा की रफ्तार 120 से 130 और झोंकों में 140 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। तट से टकराने के बाद यह कमजोर होना शुरू हो जाएगा और एक निम्न दबाव के रूप में छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर 29 या 30 तारीख तक जाएगा। इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश होगी। उड़ीसा,पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कई जगह पर तेज बारिश की संभावना 30 अक्टूबर को दिखाई दे रही है। इसका असर नेपाल तक दिखाई देगा हालांकि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में बादल छा सकते हैं और बहुत हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।*
तमिलनाडु और केरल में 28 तारीख से बारिश की गतिविधियों में काफी ज्यादा कमी आ जाएगी।
मुंबई सहित गुजरात और दक्षिणी राजस्थान में गर्मी का प्रकोप अभी जारी है।

