इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट (E-Waste) के प्रति जन-जागरूकता अभियान

अभियान: इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट (E-Waste) के प्रतिजन-जागरूकता अभियान*

आज दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को हर दुकान दस्तक अभियान अभियान के अंतर्गत वॉर्ड 79 मार्केट एरिया प्रीतमनगर में इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट (ई-वेस्ट) के उचित प्रबंधन एवं निस्तारण के प्रति लगभग 200 दुकानदारों को जागरूक किया गया।*
अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों को मोबाइल फोन, चार्जर, बैटरी, खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक सामान को सामान्य कूड़े में न फेंकने के प्रति जागरूक किया गया।* लोगों को बताया गया कि ई-वेस्ट का गलत तरीके से निस्तारण पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
नागरिकों को ई-वेस्ट को घरेलू कचरे से अलग रखने तथा अधिकृत संग्रह केंद्रों या अधिकृत (RRR) पुनर्चक्रणकर्ताओं को सौंपने की जानकारी दी गई। साथ ही, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की अपील की गई।*
निष्कर्ष: इस जागरूकता अभियान के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को ई-वेस्ट के सुरक्षित संग्रहण, उचित निस्तारण एवं पुनर्चक्रण के महत्व की जानकारी दी गई तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
अभियान का उद्देश्य: ई-वेस्ट के उचित प्रबंधन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना।*

