प्रयागराज में गर्मी का कहर: जमीन-आसमान उगल रहे आग, बीच में तप रहा इंसान, नगर निगम ने सड़कों पर पानी का छिड़काव शुरू किया

प्रयागराज। भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जमीन और आसमान दोनों आग उगल रहे हैं और बीच में इंसान तप रहा है। तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
इतनी गर्मी के चलते लोगों को भारी परेशानी हो रही है। लू और गर्म हवाओं से राहगीरों का बुरा हाल है। हालात को देखते हुए नगर निगम ने राहत के लिए कदम उठाया है।
नगर निगम ने शहर की मुख्य सड़कों पर टैंकरों से पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है। इसका मकसद सड़क का तापमान कम करना और धूल उड़ने से रोकना है, ताकि लोगों को कुछ देर के लिए राहत मिल सके।
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि दोपहर के समय प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार छिड़काव किया जा रहा है।
जिलाअधिकारी महोदय ने भी लोगों को सावधानी बरतने के लिए और दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से न निकलने की सलाह दी है।

