May 12, 2026

अवैध खनन का खेल बेखौफ, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा ‘मिट्टी-पत्थर माफिया?

0

 

अवैध खनन का खेल बेखौफ, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा ‘मिट्टी-पत्थर माफिया?

`खनन माफिया यूं ही सरकारी सिस्टम को ठेंगा दिखाते रहेंगे?`

चित्रकूट। जनपद के मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरौहा में अवैध पत्थर और मिट्टी खनन का खेल खुलेआम जारी है। आरोप है कि दिन-रात भारी मशीनों से बड़े पैमाने पर खनन किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है। कई बार प्रिंट मीडिया में खबरें प्रकाशित होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होना प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि खनन माफिया इतने बेखौफ हो चुके हैं कि उन्हें कानून का कोई डर नहीं रह गया। रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले तक धड़ल्ले से मिट्टी और पत्थर निकाले जा रहे हैं। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है?

सूत्रों के मुताबिक अवैध खनन से न सिर्फ राजस्व को भारी नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं और पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन माफियाओं पर शिकंजा कसता है या फिर खबरें केवल कागजों तक सीमित रह जाएंगी और खनन माफिया यूं ही सरकारी सिस्टम को ठेंगा दिखाते रहेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे