May 12, 2026

अमेरिका और ईरान की क्रॉस फायरिंग में डूबा भारतीय जहाज, एक नाविक की मौत, 17 को बचाया गया

0

अमेरिका और ईरान की क्रॉस फायरिंग में डूबा भारतीय जहाज, एक नाविक की मौत, 17 को बचाया गया

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में हुई ताजा झड़प में एक भारतीय मालवाहक जहाज गोलीबारी की चपेट में आ गया। इस घटना में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई, जबकि जहाज पर मौजूद चालक दल के 17 सदस्यों को रेस्क्यू किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, नाविक गुजरात के द्वारका जिले के जाम सलाया कस्बे का रहने वाला था, जो दुबई से यमन के लिए माल लेकर निकला था।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बताया है कि मारे गए नाविक की पहचान अल्ताफ तालाब केर के रूप में हुई है। केर की मौत तब हुई, जब 18 क्रू मेंबर वाला ‘अल फैज नूर सुलेमानी’ जहाज क्रॉसफायर की चपेट में आ गया। दुबई स्थित भारत के वाणिज्य दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए इस पर दुख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे