सांसदों विधायकों की पेंशन को लेकर छिड़ी बहस
सांसदों विधायकों की पेंशन को लेकर छिड़ी बहस

पड़ोसी देश श्रीलंका ने फरवरी में एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए अपने सांसदों की पेंशन खत्म कर दी थी। संसद में इस विधेयक के पक्ष में 154 और विरोध में सिर्फ 2 वोट पड़े थे। अब भारत में भी पूर्व सांसदों और विधायकों को मिलने वाली पेंशन और सुविधाओं पर बहस शुरू हो गई है। दिग्गज उद्योगपति हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर श्रीलंका के फैसले का जिक्र करते हुए भारत में भी सांसदों की पेंशन खत्म करने की जरूरत बताई है। उनका कहना है कि सार्वजनिक पद एक जिम्मेदारी है, जीवनभर मिलने वाला अधिकार नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि टैक्सपेयर्स के पैसे का इस्तेमाल हेल्थकेयर और एजुकेशन जैसी जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने में होना चाहिए।

