प्रयागराज में नए यमुना पुल से युवक ने लगाई छलांग, मौत
प्रयागराज में नए यमुना पुल से युवक ने लगाई छलांग, मौत

प्रयागराज के कीडगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को नए यमुना पुल से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और काफी तलाश के बाद शव को नदी से बाहर निकाला।
मृतक की पहचान अंश प्रताप सिंह (21) पुत्र विजय प्रताप सिंह निवासी शांतिपुरम, फाफामऊ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी मोटरसाइकिल पुल पर खड़ी कर नदी में कूद गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें युवक के पुल से कूदने की पुष्टि हुई।
जल पुलिस और स्थानीय नाविकों की मदद से तलाश अभियान चलाया गया, जिसके बाद शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

