May 12, 2026

बड़गांव स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

0

बड़गांव स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट मनोज सिंह राणा

 

सोनभद्र। माह के प्रथम तहसील दिवस के अवसर पर, सोन चेतना सामाजिक संगठन के संस्थापक अभिषेक अग्रहरी ने जनपद के जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ जी के समक्ष बड़गांव स्थित ‘आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर’ की वर्तमान स्थिति एवं उसमें आवश्यक सुधारात्मक कार्यों के संबंध में ज्ञापन प्रस्तुत किया।
ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि यह स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के निवासियों और आदिवासी बाहुल्य समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बड़गांव मार्ग मध्य प्रदेश सीमा से जुड़ा होने के कारण स्वास्थ्य सुविधाओं की दृष्टि से संवेदनशील है। ऐसे में, केंद्र पर डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति, दवाओं की सुचारू आपूर्ति और परिसर में स्वच्छता की व्यवस्था को सुदृढ़ करना जनहित में नितांत आवश्यक है।
अभिषेक अग्रहरी ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय ने मामले को संज्ञान में लिया है और इसे सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया है। संगठन का उद्देश्य प्रशासनिक सहयोग के माध्यम से उन बाधाओं को दूर करना है, जो स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन में आ रही हैं। प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया कि यदि केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं बहाल होती हैं, तो यह क्षेत्र के निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे