तेज रफ्तार वैगनआर कार ने सड़क किनारे खड़े ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल
तेज रफ्तार वैगनआर कार ने सड़क किनारे खड़े ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल

प्रयागराज। सुलेम सराय में देर रात बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार वैगनआर कार ने सड़क किनारे खड़े ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क पर सीधा खड़ा हो गया, जबकि कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि कार में सवार दो युवक नशे की हालत में थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।