गर्मी के साथ मच्छरों की भी संख्या बढ़ गई

भारत में गर्मी के साथ मच्छरों की भी संख्या बढ़ गई है। मच्छरों के डंक से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए लोग तरह-तरह की चीजें इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे भारत में मॉस्किटो रेपलेंट (मच्छर भगाने वाले प्रोडक्ट) का बाजार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। हाल में आई Grand View Research & Horizon Databook की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 में भारत में मच्छर भगाने वाले उत्पादों का कुल कारोबार करीब 402 मिलियन डॉलर (करीब 3788 करोड़ रुपये) का रहा। आगे इसमें और तेजी आ सकती है।
भारत में मच्छर भगाने वाले प्रोडक्ट्स का कुल कारोबार साल 2033 तक बढ़कर 755 मिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा। साल 2026 से 2033 के बीच इस सेक्टर में करीब 8% की सालाना वृद्धि (CAGR) देखी जा सकती है। साल 2025 में वैश्विक कीट निवारक बाजार में भारत का योगदान 6.7% रहा।

