April 25, 2026

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ अयोध्याधाम से LTT अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

0

 

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ अयोध्याधाम से LTT अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

28 अप्रैल उत्तर प्रदेश के लिए “बड़ा दिन” साबित होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी दिन मेरठ से प्रयागराज तक नवनिर्मित और देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इसी के साथ-साथ मोदी अयोध्याधाम से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे। 22111/22112 नंबर से इस ट्रेन का संचालन होगा।

यह ट्रेन सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मानिकपुर, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल होते हुए लोकमान्य तिलक तक जाएगी। अयोध्याधाम से ट्रेन पहले दिन शाम को 16.45 यानि पौने पांच बजे छूटेगी। 21.30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचाएगी। अयोध्या कैंट से प्रयागराज के बीच मुंबई के लिए यह तीसरी ट्रेन है। इसके पहले साकेत एक्सप्रेस और तुलसी एक्सप्रेस संचालित हैं। दोनों ट्रेनें सप्ताह में दो-दो दिन चलती हैं।

हालांकि, अभी ट्रेन का उद्घाटन होगा। इस ट्रेन का नियमित संचालन कब से शुरू होगा, यह स्पष्ट नहीं है। रेलवे की तरफ से नियमित संचालन और दिनों के निर्धारण का पत्र जारी होने के बाद पूरी स्थिति साफ होगी।

उधर, गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के साथ ही यूपी में पीएम मोदी कई अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर सकते हैं। इसकी तैयारी भी चल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *