डिप्टी सी.एम को सरोजनी नायडू मार्ग वेंडिंग जोन घोटाले की जांच कराने को स्ट्रीट वेंडरो ने सौंपा ज्ञापन

*फुटपाथ भू माफियो के इशारे पर गरीबो का हो रहा उत्पीड़न*
*पथ विक्रेताओ के निष्कासन की नोटिस नियम 20 का उलंघन* : रवि शंकर द्विवेदी

प्रयागराज 20 अप्रैल सूर्य उदय से पहले सरोजनी नायडू मार्ग के सर्वेक्षित पंजिकृत स्ट्रीट वेंडरो को नगर निगम इंफोर्समेंट टीम द्वारा बिना नोटिस के दुकानो को समान सहित तोड़ कर ट्रको से उठा ले गये । तत्कालीन नगर आयुक्त अध्यक्ष टाऊन वेंडिंग कमेटी के आदेश को नहीं मानते वर्तमान कार्यरत अधिकारी । स्ट्रीट वैडरो का प्रतिनिधि मंडल महामत्री रवि शंकर द्विवेदी पार्षद पंकज जयसवाल ने डिप्टी सीएम को मांग पत्र दिया उन्हे बताया आपकी सरकार केन्द्र सरकार द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना के अंतर्गत शहरी “पथ विक्रेताओ” के लिए मॉडल जोन के विकास निर्माण के लिए राज्य परियोजना से स्वीकृत वेंडिंग जोन स्थल पर अर्बन बाज़ार का टेंडर पथ विक्रेता कानून का उलंघन है।
“पथ विक्रेता ( आजीविका संरक्षण और पथ विक्रय का विनियमन ) अधिनियम 2014/ 2017 के अंतर्गत 22-12-2018 को तत्कालीन नगर आयुक्त / अध्यक्ष टाऊन वेंडिंग कमेटी प्रयागराज द्वारा पूर्व में टी.वी.सी से पारित सरोजनी नायडू मार्ग वेंडिंग जोन की उच्च स्तरीय जाँच कराई जाये । उजाड़े गये सभी दुकानदारो ने डिप्टी सीएम से
निर्णय होने तक परम्परागत पथ विक्रेताओ फुटपाथ दुकानदारो को उनके कार्यस्थल से बेदखल ना किया जाये । इस दौरान पार्षद पंकज जयसवाल रवि शंकर द्विवेदी मुकेश सोनकर रंजीत सोनकर संदीप यार मोहम्मद कुंदन पप्पू अनिल मिक्षा उज्जवल गुप्ता सुधाकर सिंह सत्य नारायण अजय कुमार यादव विजय यादव सहित सैकड़ो दुकानदार मौजूद रहे ।

