माउंट एवरेस्ट जाने वाले पर्वतारोहियों की जान बूझकर तबियत खराब करके उनके रेस्क्यू/इलाज के नाम पर 165 करोड़ रुपए का बीमा घोटाला

नेपाल: माउंट एवरेस्ट जाने वाले पर्वतारोहियों की जान बूझकर तबियत खराब करके उनके रेस्क्यू/इलाज के नाम पर 165 करोड़ रुपए का बीमा घोटाला सामने आया है।
इस घोटाले में ट्रैकिंग गाइड, हेलीकॉप्टर कंपनियां और हॉस्पिटल कर्मचारी (कुल 32 लोग) शामिल थे। नेपाल पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो (CIB) ने 9 लोगों को गिरफ्तार करके 12 मार्च 2026 को चार्जशीट दाखिल की है।
ये गाइड, पर्यटकों के भोजन में बेकिंग सोडा मिला देते थे। इससे पर्यटकों को पेट संबंधी समस्या होती थी। फिर उन्हें मौत होने का खतरा दिखाया जाता और रेस्क्यू का एकमात्र रास्ता महंगा हेलीकॉप्टर बताया जाता।
इसके बाद बीमार पर्वतारोहियों को हेलीकॉप्टर से काठमांडू के हॉस्पिटलों में लाया जाता। फिर हेलीकॉप्टर रेस्क्यू, इलाज खर्च के नाम पर मोटा बिल बनाकर बीमा कंपनियों से वसूला जाता था।
साल 2022 से 2025 के बीच हेलीकॉप्टर कंपनियां ने ऐसे 300 से ज्यादा फर्जी रेस्क्यू किए हैं।

