March 13, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में मुख्यालय में कार्यरत अराजपत्रित उत्कृष्ठ महिला कर्मचरियोे का पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम

0

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में मुख्यालय में कार्यरत अराजपत्रित उत्कृष्ठ महिला कर्मचरियोे का पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम

प्रयागराज।  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय, प्रयागराज की ओर से उत्तर मध्य रेलवे के मुख्यालय में विभिन्न पदों पर कार्यरत उन अराजपत्रित महिला रेलवे कर्मचारियों को जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ योगदान देती हैं, उनके लिए पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन स्पंदन रेलवे अधिकारी क्लब, सूबेदारगंज, प्रयागराज में किया गया। इसमें कुल 24 अराजपत्रित महिला कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु चयन किया गया। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्षा श्रीमती हिमा चौहान सिंह द्वारा इन सभी 24 उत्कृष्ट रेलवे महिला कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र एवं व्यक्तिगत उपहार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संगठन द्वारा पुरस्कृत महिला कर्मचारियों के लिए गेम प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया, जिसमें पुरस्कृत होने वाले महिला कर्मचरियों ने जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया।

इस अवसर पर संगठन की सचिव श्रीमती साधना कुमार, श्रीमती सुप्रिया सिन्हा, श्रीमती भावना सिंह, श्रीमती श्रुति सचान, श्रीमती संगीता द्विवेदी, श्रीमती रेणु पोनिया, श्रीमती राखी द्विवेदी, श्रीमती आयुषी भटनागर, श्रीमती डा. मंजू लता हांडू, श्रीमती किरण जयसवाल, श्रीमती युसरा यूसुफ, श्रीमती डा. उपासना मालवीय, श्रीमती प्रीति गुप्ता, श्रीमती साधना गुप्ता, श्रीमती सुनीता भारती के साथ साथ संगठन की अन्य सदस्यायें उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर प्रयागराज मंडल की महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती वन्दना अग्रवाल भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे