March 14, 2026

अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) द्वारा विन्ध्याचल स्टेशन का निरीक्षण

0

अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) द्वारा विन्ध्याचल स्टेशन का निरीक्षण


आज दिनांक 29 सितम्बर, 2025 को प्रयागराज मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार ने विन्ध्याचल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर एवं सर्कुलेटिंग एरिया में श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न यात्री सुविधाओं का औचक परीक्षण किया।
निरीक्षण में पाया गया कि मेला अवधि के दौरान सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड द्वारा अब तक *1209 यात्रियों को निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान की गई* है, जबकि *राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवा द्वारा 507 यात्रियों का उपचार* किया गया।
खोया-पाया केंद्र पर अब तक 11 बच्चों को सकुशल उनके अभिभावकों से मिलाया गया है। साथ ही, सर्कुलेटिंग एरिया में बनाए गए मोबाइल टॉयलेट्स की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दीपक कुमार ने यात्रियों के लिए हाथ धोने हेतु साबुन अथवा सर्फ पाउडर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान यह उल्लेख किया गया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या गत वर्ष की अपेक्षा अधिक दर्ज की गई है और वर्तमान में मेला सकुशल एवं सुव्यवस्थित रूप से चल रहा है।
अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) ने आगामी मेलों की दृष्टि से स्थाई शौचालय एवं एक अतिरिक्त यात्री शेड का निर्माण कार्य के विषय में भी सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा की, जिससे भविष्य में यात्रियों को और अधिक सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे