October 22, 2024

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बना विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी शक्ति: राघव

0

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बना विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी शक्ति: राघव

_*देवबंद समाचार*_
_क्षेत्र के गांव मिरगपुर में भाजपा नेता जोगिंद्र पंवार के आवास पर पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व जगत में भारत की एक अलग पहचान बनाई है। जिसके चलते आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। उन्होंने इंडिया गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि जिन राजनीतिक दलों ने हमेशा देश को हिंदू मुस्लिम में बांटने का काम किया और भारत को भ्रष्टाचार के माध्यम से खोखला करने का काम किया ऐसे राजनीतिक दलों की एकता को जानता अपने वोट की चोट से हराने का काम करेगी।_
_*उन्होंने कहा कि आगामी 2024 में* भाजपा पूरे देश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद द्वारा ग्रामीणों को पंच प्रण की शपथ दिलाते हुए भारत को मजबूत और सशक्त बनाने का संकल्प भी दिलवाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देहात मंडल अध्यक्ष सोनित कश्यप और संचालन परविंद्र पंवार ने किया। इस मौके पर पार्षद सुधीर पंवार, अमित पंवार, राहुल चौधरी, राजेश चौधरी, तनुज शर्मा समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे