पत्रकारों की सुरक्षा होगी-मनीष वर्मा जिलाधिकारी प्रयागराज

0

 

पत्रकारों की सुरक्षा होगी-मनीष वर्मा जिलाधिकारी प्रयागराज

पत्रकारों पर बढ़ते हमलों और धमकियों पर जताई चिंता, सुरक्षा के लिए सख्त व्यवस्था की मांग

प्रयागराज। पत्रकारों की सुरक्षा, को लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा और एडिशनल कमिश्नर अजय पाल शर्मा से मिला। मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि पत्रकार निर्भय होकर अपना काम करें अगर कोई अराजक तत्व इनको हनी पहुंचाएगी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारी को कार्रवाई का आदेश दिया।
इसी तरह एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ अजय पाल शर्मा ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को सुना और तत्काल संबंधित थाने के प्रभारी को दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया।
सम्मान और निर्भय होकर कार्य वातावरण सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने क्लब के संस्थापक संरक्षक वीरेंद्र पाठक के नेतृत्व में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को और एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ अजय पाल शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने हाल के दिनों में पत्रकारों के साथ हुई घटनाओं से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था किए जाने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि 25 जुलाई को प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन की कवरेज के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने महिला पत्रकार अनम फातिमा सहित कई पत्रकारों के साथ अभद्रता की । महिला पत्रकार के साथ अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया तथा शारीरिक क्षति भी पहुंचाई। महिला पत्रकार ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पूरी घटना से अवगत कराया।

इसके अलावा नवाबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक राष्ट्रीय समाचार चैनल के पत्रकार विकास मिश्रा ने भी जिलाधिकारी को बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की खबर प्रसारित की थी। इससे नाराज कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी और भविष्य में इस प्रकार की खबर प्रकाशित या प्रसारित करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

क्लब के संस्थापक संरक्षक वीरेंद्र पाठक ने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले पत्रकारों को अक्सर विभिन्न प्रकार के दबाव, धमकियों और हमलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस नीति और सख्त नियम बनाए जाने की आवश्यकता है, ताकि वे निर्भीक होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी और पत्रकारों को हरसंभव सहयोग तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *