सांसे हो रही कम आओ पेड़ लगाये हम, सिविल डिफेन्स कर्नलगज पोस्ट 3 द्वारा बृहद पौधारोपण

0

सांसे हो रही कम आओ पेड़ लगाये हम, सिविल डिफेन्स कर्नलगज पोस्ट 3 द्वारा बृहद पौधारोपण

प्रयागराज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सिविल डिफेन्स कर्नलगंज डिविजन द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए *एक पेड़ माँ के साथ गुरु व पिता के नाम वृहद वृक्षारोपण* कार्यक्रम का आयोजन पीडीए पार्क सलोरी में
*सहायक उप नियन्त्रक राकेश तिवारी डिविजनल वार्डेन डॉ० शशांक ओझा, डि,डि,वार्डेन आशीष वाजपेई, स्टाफ आफिसर रविशंकर द्विवेदी, पार्षद ज्ञानेन्द्र मिश्रा* ने सेंट कोलम्बस स्कूल के बच्चो के साथ नीम जामुन अमरूद गुड़हल चमेली बेल तुलसी के पौधे लगाये।
*राकेश तिवारी सहायक उप नियन्त्रक* ने कहा ये पौधे हमारी आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा फल और छाया प्रदान करने में भी मददगार साबित होंगे।
*डॉ शंशाक ओझा डिविजनल वार्डेन* ने कहा आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और वनों की कटाई के कारण हमारी धरती का संतुलन बिगड़ रहा है ग्लोबल वार्मिंग के कारण धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा हमें पेड़ लगाने के साथ इनकी देख भाल भी करनी होगी।
*रवि शंकर द्विवेदी* ने कहा किसी बड़े पर्यावरणीय कार्य की सफलता सामूहिक प्रयासो पर निर्भर करती है ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्या से निपटने और समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए समाज के सजग प्रहरी दुर्गेन्द्र माणि त्रिपाठी प्रमोद यादव चेतन आर्य के सराहनीय व प्रेरणादायक प्रयास की सराहना की ।
प्रमोद भारतीया मनोज कुमार द्विवेदी वंश पाल सार्थक गुप्ता अजितेंद्र जायसवाल मो. दानिश गुलजार हसन और ई. प्रवीण पटेल जैसे समर्पित व्यक्तियों ने पौधे लगाये । कार्यक्रम में स्थानीय नागरिको बच्चो ने सांसे हो रही कम आओ पेड़ लगाये हम का संकल्प लिया। प्रमोद यादव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *