February 13, 2025

मोदी की गारंटी धुएं की तरह, दिखेगी पर मिलेगी नहीं, दिग्विजय सिंह

0

 

मोदी की गारंटी धुएं की तरह, दिखेगी पर मिलेगी नहीं, दिग्विजय सिंह

प्रयागराज: लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार में प्रयागराज पहुचें मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम मादी पर हमला बोला है। गुरुवार को सिविल लाइन्स स्थित सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी नफरत की राजनीति कर रहे हैं। देश को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। एक समुदाय विशेष के लोगों को खुलेआम मंच से टारगेट किया जा रहा है। झूठ बोलने में पीएम माहिर हैं। जिसमें उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। कहा की इस बार भाजपा का सत्ता में लौटने का ख्वाब पूरा होने वाला नहीं है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर संविधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया। कहा देश का संविधान बदलने की तैयारी बीजेपी बड़े पैमाने पर कर रही है। वहीं घोटाले के आरोप में घिरे असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा और अजीत पंवार को भाजपा में शामिल करने पर सवाल खड़े किये। कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ यूपी समेत देश की अन्य लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। यूपी और बिहार ने हमेशा पासा पलटा है। जो इस बार भी इन्ही दो राज्यों से होगा। आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने नफरत की राजनीति का जो जिन्न सत्ता हासिल करने के लिए बोतल से बाहर किया था अब वह जिन्न मोदी के चाहने पर भी बोतल में नहीं जा रहा है। आज नफरत की आग में पूरे देश को झोंका जा रहा है। दिग्विजय सिंह ने कहा की भाजपा का चार सौ पार करने का सपना पूरा नहीं होगा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी की गारंटी धुएं की तरह है, आप इसे देख सकते हैं, लेकिन पकड़ नहीं सकते और यह मिलेगी भी नहीं। इस दौरान प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह, सुरेश यादव, प्रदीप मिश्रा अंशुमन, अरुण तिवारी, विजय प्रकाश, मुकुंद तिवारी, सुधाकर तिवारी, हसीब अहमद, हरिकेश त्रिपाठी, फुजैल हाश्मी, किशोर वार्ष्णेय, सिद्धनाथ मौर्या, तबरेज अहमद समेत आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे