October 27, 2024

सपा प्रदेश अध्यक्ष का मिर्जापुर जाते समय प्रयागराज की सीमा हुआ जगह जगह स्वागत

0

सपा प्रदेश अध्यक्ष का मिर्जापुर जाते समय प्रयागराज की सीमा हुआ जगह जगह स्वागत

 

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का प्रयागराज की सीमा नवाबगंज से लेकर भीटी तक दर्जनों स्थानों पर सपाजनों ने भव्य स्वागत अभिनन्दन किया। सपा प्रदेश अध्यक्ष लोकसभा मिर्जापुर के प्रभारी बनाये गए हैं। आज सुबह सड़क मार्ग से वह लखनऊ से चलकर मिर्जापुर जा रहे थे।सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में जिले की सीमा नवाबगंज हाइवे पर सुबह से ही इकट्ठा सपाइयों ने लगभग 11बजे प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के पहुँचने पर जमकर नारे लगाए। सैकड़ों की संख्या में इकट्ठे सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं को हाथ में माला लिए, नारा लगाते देख उनका काफिला रुका और प्रदेश अध्यक्ष अपने वाहन से नीचे उतरे तो उन्हें फूल मालाओ से लाद दिया गया।अभूतपूर्व स्वागत से गदगद सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कार्यकर्ताओं से जोश बनाये रखने का आह्वाहन करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में इसी जोश के साथ पार्टी गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में भारी मतदान कराने की अपील किया। उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव को पी डी ए जनपंचायतों के माध्यम से गाँव गाँव में भाजपा सरकार की जनविरोधी, संविधान और लोकतंत्र विरोधी नीतियों से जागरूक करने के दिशा निर्देश भी दिए।इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामलाल पाल, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल,अंसार अहमद,अमर नाथ मौर्य, रमाकांत पटेल, दान बहादुर मधुर, डॉ राजेश यादव, दूधनाथ पटेल,आर. एन. यादव, पूर्व प्रमुख संदीप यादव, कुलदीप यादव, प्रतिमा रावत, खिन्नी लाल पासी, रविन्द्र यादव एडवोकेट, शांति प्रकाश पटेल, कुशल सिंह पटेल, संतलाल वर्मा, अरविन्द वर्मा, डॉ आकाश यादव, जय करन पटेल, असगर अली अंसारी, पवन यादव, नेपाल पटेल, नाटे चौधरी, जीतलाल पासी, अरुण यादव, राम अवध पाल, ओ पी यादव,सन्देश यादव, जय सिंह प्रधान,आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *