October 22, 2024

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा गन्ना मूल्य पर बढ़ाए गए मूल्य से प्रदेश के गन्ना किसानों को निराशा

0

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा गन्ना मूल्य पर बढ़ाए गए मूल्य से प्रदेश के गन्ना किसानों को निराशा

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा गन्ना मूल्य पर बढ़ाए गए 20 रुपए से प्रदेश के गन्ना किसानों को निराशा हुई है किसान 400 रुपए से अधिक गन्ना मूल्य घोषित होने की आशा कर रहा था।
हम 26 जनवरी को देशभर में ट्रैक्टर परेड, 16 फरवरी को भारत बंद और 14 मार्च को दिल्ली में किसान महापंचायत करेंगे-चौधरी राकेश टिकैत।

प्रयागराज(उत्तर प्रदेश)-उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज में आयोजित भारतीय किसान यूनियन के चार दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन किसान महाकुंभ के आज अंतिम दिन एक किसान महापंचायत का आयोजन किया गया,जिसमें जनपद में स्थित क्रिया योग आश्रम के आचार्य जी ने हिस्सा लिया और सनातन धर्म के मार्ग पर किसानों को चलने के लिए प्रेरित किया साथ-साथ प्रयागराज अधिवेशन में आए राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारीयो ने संबोधित किया सभी वक्ताओं ने अपने-अपने राज्य में चल रही खेती किसानी की समस्याओं के साथ-साथ संगठन को लेकर चर्चा की।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी ने अधिवेशन के अंतिम दिन आयोजित पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आज घोषित किए गए गन्ने का मूल्य काफी नहीं है ₹20 बढ़ने से किसान को निराशा हुई है प्रदेश का किसान ₹400 से अधिक गन्ना मूल्य घोषित होने की आशा कर रहा था क्योंकि खेती पर प्रतिदिन खर्च बढ़ता जा रहा है इसके अनुपात में किसान को फसल का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है, उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर अपने जनपदों के अंतर्गत आने वाली ग्राम इकाई को मजबूत करना होगा संगठन में युवा इकाई का कार्य समस्याओं के लिए ज्ञापन देना नहीं है वह वरिष्ठ पदाधिकारीयो के साथ मिलकर कार्य करें, राष्ट्रीय प्रवक्ता जी ने कहा कि हम 26 जनवरी को देश भर में ब्लॉक व तहसील स्तर पर ट्रैक्टर परेड निकलेंगे क्योंकि हमने दिल्ली में हुए किसान आंदोलन में भी ट्रैक्टर परेड निकाली थी, देश का किसान 16 फरवरी को भारत बंद के साथ-साथ खेती किसानी के सभी कार्य भी एक दिन नहीं करेगा।
भारतीय किसान यूनियन लंबित चल रही है अपनी सभी मांगों को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में 14 मार्च को एक दिवसीय किसान महापंचायत का आयोजन करेगा जिसमें देश भर के किसान शामिल होंगे।
आज राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के गौरव टिकैत जी,राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन ,उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजपाल शर्मा जी, युवा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अनुज सिंह जी, राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना, प्रमुख प्रदेश महासचिव विजेंद्र सिंह यादव जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशलपल आर्य जी,राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर नौ सिंह, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अनिल यादव जी ने हिस्सा लिया।
पंचायत की अध्यक्षता शालिग्राम यादव जी ने की ओर संचालन राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मलिक जी ने किया।

www.khabarjagat24.com
रिपोर्ट सहयोगी विनोद कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे