November 20, 2026

भाजपा की मतदाता जोड़ो कार्यशाला के बैनर से जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह की तस्वीर और नाम नदारद, सियासी हलचल तेज

0

 

डुमरियागंज में भाजपा की मतदाता जोड़ो कार्यशाला के बैनर से जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह की तस्वीर और नाम नदारद, सियासी हलचल तेज।

कार्यक्रम में खुद मौजूद रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष, फिर भी बैनर पर नहीं मिली जगह; उठने लगे अनदेखी और अंदरूनी गुटबाजी के सवाल।

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज में आयोजित भाजपा की मतदाता जोड़ो कार्यशाला उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब कार्यक्रम में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह की तस्वीर और नाम कार्यक्रम के बैनर से गायब दिखाई दिए।

हैरानी की बात यह रही कि जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह स्वयं कार्यक्रम में मौजूद रहीं, लेकिन इसके बावजूद आयोजकों द्वारा लगाए गए बैनर पर उन्हें स्थान नहीं दिया गया। इस बात को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

आखिर ऐसी क्या वजह रही कि भाजपा के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष की तस्वीर और नाम बैनर पर शामिल नहीं किए गए? क्या यह महज आयोजकों की लापरवाही थी या फिर पार्टी के भीतर चल रही किसी अंदरूनी खींचतान का नतीजा।

महिला सम्मान और महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा के कार्यक्रम में एक महिला जनप्रतिनिधि की इस तरह अनदेखी होने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

कार्यक्रम में मौजूदगी के बावजूद बैनर से तस्वीर और नाम गायब रहने का मामला अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह को बैनर पर जगह क्यों नहीं मिली? आखिर इस चूक की जिम्मेदारी किसकी है? क्या भाजपा संगठन इस मामले का संज्ञान लेगा।

फिलहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। आयोजकों की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आता है या नहीं, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे