November 21, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी का निधन

0

BREAKING NEWS

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी का निधन

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस

91 साल की उम्र में हुआ निधन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार में शोक की लहर

सीएम योगी की मां का निधन: 91 साल की थीं, उत्तराखंड में ली अंतिम सांसें

सीएम योगी की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है। वे 91 साल की थीं। शुक्रवार को उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी में अंतिम सांसें लीं। पौड़ी के एसएसपी (SSP) सर्वेश कुमार ने इसकी पुष्टि की।

सावित्री देवी पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पंचूर गांव में रहती थीं और गृहिणी थीं। उनके पति आनंद सिंह बिष्ट का साल 2020 में 89 साल की उम्र में निधन हो गया था।

तब कोविड प्रोटोकॉल के चलते सीएम योगी पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे। उस दौरान उन्होंने कहा था कि यूपी में कोरोना संकट और लॉकडाउन के कारण वे पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर पाएंगे।

सीएम योगी समेत उनके चार बेटे और तीन बेटियां हैं। इनमें भाई मानेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, शैलेंद्र मोहन और बहनें पुष्पा देवी, कौशल्या और शशि देवी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे