November 10, 2026

मिर्जापुर–झिंगुरा रेलखंड के मध्य तीसरी रेल लाइन एवं ट्रैक सबसाइड से संबंधित निर्माण कार्य के दौरान आज लगभग 18:20 बजे मिट्टी धंसने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन द्वारा तत्काल आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए

0

 

मिर्जापुर–झिंगुरा रेलखंड के मध्य तीसरी रेल लाइन एवं ट्रैक सबसाइड से संबंधित निर्माण कार्य के दौरान आज लगभग 18:20 बजे मिट्टी धंसने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन द्वारा तत्काल आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए।

यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डाउन लाइन पर रेल परिचालन बंद कर उसे सुरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं, अप लाइन पर रेल परिचालन सुचारु रूप से जारी है। रेलवे के संबंधित विभागों की तकनीकी टीमें मौके पर मौजूद हैं तथा स्थिति की लगातार निगरानी करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई कर रही हैं।

सुरक्षा के दृष्टिगत कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित

उक्त घटना के मद्देनजर रेल परिचालन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

1. प्रयागराज जंक्शन–प्रयागराज रामबाग–बनारस मार्ग से परिवर्तित ट्रेनें:

– गाड़ी संख्या 12274
– गाड़ी संख्या 12398
– गाड़ी संख्या 12368
– गाड़ी संख्या 12947

उक्त ट्रेनें परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जंक्शन–प्रयागराज रामबाग–बनारस–वाराणसी जंक्शन–पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होकर संचालित की जाएंगी।

इसके अतिरिक्त निम्नलिखित ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है:

– गाड़ी संख्या 26505 (यात्रा प्रारंभ तिथि 10.11.2026): प्रयागराज जंक्शन–प्रयागराज रामबाग–बनारस होकर।
– गाड़ी संख्या 12167 (यात्रा प्रारंभ तिथि 09.11.2026): प्रयागराज जंक्शन–प्रयागराज रामबाग–बनारस होकर।
– गाड़ी संख्या 22971 (यात्रा प्रारंभ तिथि 09.11.2026): प्रयागराज जंक्शन–प्रयागराज रामबाग–बनारस–वाराणसी–पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होकर।

2. कानपुर–लखनऊ–पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन मार्ग से परिवर्तित ट्रेनें:

रेलवे द्वारा जारी नवीनतम परिचालन बुलेटिन के अनुसार निम्नलिखित 13 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल–लखनऊ–पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (CNB–LKO–DDU) होकर संचालित करने की स्वीकृति दी गई है:

1. गाड़ी संख्या 12878
2. गाड़ी संख्या 09427
3. गाड़ी संख्या 04478
4. गाड़ी संख्या 04078
5. गाड़ी संख्या 09725
6. गाड़ी संख्या 04088
7. गाड़ी संख्या 12436
8. गाड़ी संख्या 12394
9. गाड़ी संख्या 03436
10. गाड़ी संख्या 04404
11. गाड़ी संख्या 22362
12. गाड़ी संख्या 04052
13. गाड़ी संख्या 12260

3. निरस्त ट्रेन:

– गाड़ी संख्या 63238 (सूबेदारगंज–पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन) को निरस्त कर दिया गया है। उक्त ट्रेन वर्तमान में प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर खड़ी है।

रेलवे प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मंडल एवं संबंधित नियंत्रण कक्षों के माध्यम से ट्रेनों के परिचालन की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। यात्रियों को ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन एवं परिचालन संबंधी जानकारी विभिन्न संचार माध्यमों, स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली, सूचना पट्टों एवं पूछताछ काउंटरों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है।

रेलवे प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति एवं परिवर्तित मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे