बेजुबान जानवरों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : शारदा तिवारी !

सेवा भाव करने के लिए माता पिता से मिली थी प्रेरणा !
शंकरगढ़(प्रयागराज) शंकरगढ़ में फूलपुर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद प्रतिनिधि शारदा तिवारी इन दिनों बेजुबान जानवरों के लिए मसीहा बने हुऐ हैं । आसपास के जख्मी रह चुके जानवरों को तड़पता देख उनकी सेवा में जुट जाते हैं, क्योंकि किसी की सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म माना जाता है । शारदा तिवारी इन दिनों दर्जनों से अधिक बेजुबान जानवरों को जख्म के साथ साथ उनका पेट भी भर रहे हैं । फूलपुर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद प्रतिनिधि शारदा तिवारी ने बताया कि सेवा भाव करने के लिए उन्हें उनके माता – पिता से प्रेरणा मिली है, पूर्व सांसद प्रतिनिधि शारदा तिवारी ने बताया कि उनके माता – पिता के द्वारा कहा गया था कि बेजुबान जानवरों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है । इन्हीं बातों को गांठ बांधकर पिछले कई महीनों से बेजुबानों जानवरों की सेवा में जुटे हैं । शारदा तिवारी ने कहा कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंद इंसान की जान बचाई जाती है बल्कि इंसान होने का फर्ज भी अदा किया जाता है । अगर कोई व्यक्ति किसी जख्मी जानवर को देखता है तो तुरंत पशु चिकित्सक के नंबर पर कॉल करे और शारदा तिवारी ने लोगों को बेजुबान जानवरों की सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि बेसहारा व बेजुबान पशु ,पक्षी व मनुष्य की सहायता व सेवा करनी चाहिए जिससे हमारे जीवन में खुशियां ही खुशियां आती है । अंत में पूर्व सांसद प्रतिनिधि शारदा तिवारी का कहना है कि सरकार की तरफ से इन बेजुबान बेसहारा जानवरों के सुधार के लिए स्थायी शेल्टर होम भी खोलने चाहिए, आज उनकी बहुत जरूरत है । वहीं जानवरों एवं पशुओं की मदद करने के लिए लोग जितना मदद का हाथ बढ़ाए उतना अच्छा है ।

