February 13, 2025

कांग्रेस का कार्यकर्ता जेल और मुकदमे से डरने वाला नहीं: अजय राय

0

 

कांग्रेस का कार्यकर्ता जेल और मुकदमे से डरने वाला नहीं: अजय राय

प्रयागराज: लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर यूपी कांग्रेस की पहली बैठक प्रयागराज प्रांत के 13 जिला, शहर व प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों के साथ हुई। शुक्रवार को चुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं का नब्ज़ टटोलने पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केन्द्र और प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया। आलोपीबाग स्थित सरदार पटेल सेवा संस्थान में आयोजित एक दिवसीय संगठनात्मक बैठक में शामिल होने आये अजय राय ने जिला शहर के वर्त्तमान संगठन के कार्यो से लेकर बूथ मैनेजमेंट की चर्चा की। सुबह 11 बजे संगम पहुँचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गंगा स्नान कर लेटे हनुमान के दर्शन किये। यहाँ पर देश के लिए शहीद हुए सैनिकों, कोरोना में जान गँवाने वाले लोगो के मोक्ष की प्रार्थना की। यहाँ से वो सीधे कार्यक्रम स्थल पहुँचे जहाँ प्रदेश अध्यक्ष गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव, यमुनापार अध्यक्ष अरुण तिवारी और शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी नेता और कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए अजय राय ने पार्टी नेताओं को गुटबाजी छोड़कर एकजुट होने की सीख दी। इस दौरान अजय राय ने कहा की कांग्रेस का कार्यकर्ता योगी सरकार के जेल और मुक़दमे से डरने वाला नहीं है। कहा की 7 महीने के लिए यूपी के कांग्रेसी दिल्ली जाना छोड़ दें। हम दिल्ली के नेताओं को यूपी लाकर आपकी समस्याओं से अवगत कराएंगे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने देवरिया, लखीमपुर और लखनऊ की घटना के खिलाफ योगी सरकार में ध्वस्थ कानून व्यवस्था को लेकर घेरा। अजय राय ने पार्टी नेताओं से 80 लोकसभा सीटों पर मजबूत के साथ तैयारी करने का आवाहन किया। वहीं प्रदेश संघठन सचिव अनिल यादव ने प्रदेश के हर जिले मे संगठन मजबूत करने का लक्ष्य रखा। कार्यक्रम के अंत में अजय राय ने अमेठी और रायबरेली के कांग्रेसियो को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ हुए आंदोलन को लेकर सम्मानित भी किया। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान ने तैतीस फीसदी महिलाओं के आरक्षण के लिए प्रियंका गांधी इसका श्रेय दिया।

बैठक की अध्यक्षता जिला शहर कमेटी अध्यक्ष और संचालन प्रदेश महासचिव राघवेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर: पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, विभाकर शास्त्री, अनुग्रह नारायण, प्रमोद पाण्डेय, मुकुंद तिवारी, विवेकानंद पाठक, सरिता पटेल, हसीब अहमद, संजय तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी, फुजैल हाश्मी, किशोर वार्ष्णेय, वसीम अंसारी, गौरव पाण्डेय, मनीष मिश्रा, तसलीम उद्दीन, सत्या पाण्डेय, अरशद अली, विजय यादव, रईस अहमद, मनोज पासी, मो०हसीन, लाल सिंह पटेल, तबरेज़ अहमद समेत आदि लोग मौजूद रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे