प्रयागराज में 25 नवंबर को मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद: साधु टीएल वासवानी जयंती पर स्लॉटर हाउस और मुर्गे की बिक्री पर भी रोक
प्रयागराज में 25 नवंबर को मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद: साधु टीएल वासवानी जयंती पर स्लॉटर हाउस और मुर्गे की बिक्री पर भी रोक।

प्रयागराज में 25 नवंबर को साधु टीएल वासवानी की जयंती के अवसर पर मांस-मछली की सभी दुकानें बंद रहेंगी। नगर निगम ने इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी कर आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम सीमा के अंतर्गत संचालित सभी पशुवधशालाएं (स्लॉटर हाउस) भी बंद रहेंगी। इसके अलावा मुर्गे की बिक्री पर भी प्रतिबंध रहेगा। नगर निगम के पशु कल्याण विभाग ने सभी संबंधित दुकानदारों और संचालकों को शासन के निर्देशों का पालन करने को कहा है।

