October 29, 2026

प्रयागराज में जमीन खोदकर निकाले गए नकदी से भरे तीन ड्रम, पुलिस ने कब्जे में लिए रुपये

0

प्रयागराज में जमीन खोदकर निकाले गए नकदी से भरे तीन ड्रम, पुलिस ने कब्जे में लिए रुपये

प्रयागराज के गंगानगर जोन में चोरी के रुपये जमीन में गाड़कर छिपाए जाने की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरईपुर रामनगर गांव में एक मकान के परिसर में तलाशी और खुदाई के दौरान तीन ड्रमों में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने बरामद रुपये अपने कब्जे में लेकर सील कर दिए हैं। मामले में संबंधित विभागों को सूचना देते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है,दरअसल, पुलिस कमिशनर मे कमिश्नरेट प्रयागराज में नकबजनी यानी घरों और प्रतिष्ठानों में चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गंगानगर जोन के नवाबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस को एक मकान के अंदर जमीन में गाड़कर चोरी के रुपये छिपाए जाने की सूचना मिली थी,मुखबिर से मिली जानकारी पर नवाबगंज और सोरांव थाने की पुलिस टीम ने बरईपुर रामनगर गांव स्थित बताए गए मकान पर छापेमारी की,पुलिस टीम ने मकान में तलाशी लेने के साथ अलग-अलग स्थानों पर खुदाई भी की। इस दौरान जमीन में छिपाकर रखे गए तीन ड्रम बरामद हुए। इन ड्रमों में भारी मात्रा में नकदी रखी गई थी। रुपये मिलने के बाद पुलिस ने पूरी बरामदगी को अपने कब्जे में लिया और नियमानुसार सील कर दिया,हालांकि, बरामद नकदी की कुल रकम, ड्रमों में मिले नोटों के विवरण और इस मकान से जुड़े लोगों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है,पुलिस की इस कार्रवाई में नवाबगंज और सोरांव थाने की टीमें शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *