October 29, 2026

स्प्लेंडर बाइक के साथ नहर में मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस; मृतक की पहचान में जुटी टीम

0

सोरांव में नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

स्प्लेंडर बाइक के साथ नहर में मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस; मृतक की पहचान में जुटी टीम

**सोरांव, प्रयागराज।** सोरांव थाना क्षेत्र में बलकरनपुर से मोहम्मदपुर नौगवां डिहवा जाने वाली नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव के साथ नहर में स्प्लेंडर बाइक भी देखी गई, जिसका नंबर **UP 70 FH 5846** बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही सोरांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *