October 16, 2026

किसानों की हजारों बीघा धान की फसल खराब होने को लेकर युवा विकास पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दो दिनों से लगातार जारी

0

किसानों की हजारों बीघा धान की फसल खराब होने को लेकर युवा विकास पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दो दिनों से लगातार जारी

प्रयागराज के कौडिहार इलाके में नाले पर हुए अवैध अतिक्रमण के कारण किसानों की हजारों बीघा धान की फसल खराब होने को लेकर युवा विकास पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दो दिनों से लगातार जारी है। कौडिहार, पबनाह और कंजिया आदमपुर के सैकड़ों किसानों और ग्रामवासियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व में मोर्चा खोल दिया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नाले पर अवैध रूप से स्थायी निर्माण किए जाने के कारण पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे खेतों में जलभराव हो गया है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नाले पर किए गए सभी अवैध कब्जों को तत्काल बुलडोजर से हटाया जाए ताकि उनकी बर्बाद हो रही फसलों को बचाया जा सके। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और भी व्यापक रूप किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *