भक्तों को नवरात्रि के पंचमी पर मां कल्याणी ने सिंह सवारी स्कंद माता के चतुर्भुजी स्वरुप का दिया दर्शन

*कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया मां का दर्शन*

महाशक्तिपीठ माँ कल्याणी देवी जी के मंदिर में माँ के स्कन्दमाता स्वरूप के भव्य श्रृंगार दर्शन हेतु भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी
माँ के जयकारे के साथ क्रमबद्ध होकर मध्यरात्रि तक भक्तों ने माता का दर्शन किया, प्रातः 5:15 पर माता का पूजन कर माँ की मंगला आरती पंडित श्याम जी पाठक ने किया।
माँ के दर्शन पूजन का कार्य मध्याह्न 1 बजे तक चल रहा। तत्पश्चात माँ का पूजन एवं महाभिषेक किया गया।
माँ की महाआरती सायं 7:00 बजे एवं शयन आरती रात्रि 12:30 बजे पंडित सुशील कुमार पाठक द्वारा उतारी गयी।
शतचण्डी यज्ञ में भक्तों ने भाग लेकर पूजन एवं हवन किया। मंदिर प्रांगण में भक्तों ने अपने बच्चों के मुण्डन एवं कर्णभेदन संस्कार करवाये। शाम 7 बजे मां कल्याणी ने चतुर्भुजी स्कन्द माता के स्वरूप में अपनी गोद में जडानंद जी को बैठाए सिंह के ऊपर विराजित होकर भक्तों को दर्शन दिए
उत्तर प्रदेश के सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मां के दरबार में आकर मत्था टेका और दर्शन किया 16 अक्टूबर
षष्ठी दिवस शुक्रवार को माँ कल्याणी देवी जी का श्रृंगार भगवती कात्यायनी स्वरूप में किया जाएगा। चतुर्भुजी स्वरूप में माँ सिंह पर आसीन रहेंगी, अनेक आभूषणों एवं बहुरंगी पुष्पों से माँ का श्रृंगार एवं गर्भगृह की सज्जा की जाएगी।

