सिविल डिफेंस कर्नलगंज फाफामऊ पोस्ट की मासिक बैठक संपन्न, आगामी त्योहारों की सुरक्षा और तैयारियों पर हुई चर्चा

प्रयागराज सिविल डिफेंस के कर्नलगंज डिवीजन के अंतर्गत वार्डन पोस्ट-02 फाफामऊ की मासिक बैठक बाल निकेतन इंटर कॉलेज में आयोजित की गई।
बैठक स्टाफ ऑफिसर रवि शंकर द्विवेदी अध्यक्षता और विशिष्ट अतिथि राम प्रभाकर शुक्ला, घटना नियन्त्रण अधिकारी मार्कंडेय राय की उपस्थिति में संपन्न हुई।
*बैठक के मुख्य बिंदु:*
आगामी त्योहारों की तैयारियां: बैठक में आने वाले प्रमुख त्योहारों जैसे दशहरा, भरत मिलाप, दुर्गा मूर्ती विसर्जन और दीपावली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
*प्रशासनिक विषय:* पोस्ट के रिक्त पदों, वार्डनों की पदोन्नति और नवीनीकरण (रिन्यूअल) प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया गया।
*विशेष टीमें:* आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड) की एक विशेष टीम तैयार करने के संदर्भ में भी रूपरेखा बनाई गई।
*सेक्टर वार्डेनो को दी गयी जिम्मेदारी*
पोस्ट के सभी सेक्टर वार्डनों को 5, फायर फाटरो की भर्ती का लक्ष्य दिया गया ।
*बैठक में फाफामऊ पोस्ट* से निम्नलिखित वार्डनों ने बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई: पोस्ट वार्डन: भरत लाल पाल,डिप्टी पोस्ट वार्डन: संतोष मिश्रा, सेक्टर वार्डन कुलदीप कुमार जायसवाल,रविंद्र कुमार प्रजापति,राम अजोर पाल, मुकेश कुमार यादव, राजीव कुमार यादव, अभिषेक पांडेय, सौरभ कुमार यादव, सत्य प्रकाश,फायर फाइटर, शिव मूरत यादव, सूरज साहू, मनीष सोनीअन्य वार्डन भी इस महत्वपूर्ण बैठक में मौजूद रहे और अपने दायित्वों के प्रति निष्ठा व्यक्त की।

