विकास, स्थायित्व – रोजगार के लिए करें भाजपा के पक्ष में मतदान : अशोक राठौर

सीएम के कार्यक्रम स्थल को देखा, दो दर्जन विद्यालयों में मतदाताओं से मिलकर पक्ष में किया मतदान की अपील
भाजपा प्रत्याशी ने पोलिंग पर पहुंचने लगा बस्ता, व्यवस्था – तैयारियों का किया निरीक्षण
प्रयागराज। इलाहाबाद–झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र
के भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर आज प्रयागराज में थे। वह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के राजकीय मुद्रणालय में गुरूवार को होने वाली रैली की तैयारियों का निरीक्षण किया और फिर चुनाव प्रचार में जोरशोर से लग गये।
भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर ने आज दो दर्जन विद्यालयों और क्षेत्र में संपर्क कर विकास, स्थायित्व और रोजगार के लिए लोगों से मतदान की अपील भाजपा के लिए करने की मांग किया।
भाजपा प्रत्याशी अशोक राठौर ने सिविल लाइंस स्थित हिन्दू महिला विद्यालय, विक्रमादित्य सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज और प्रयागराज के सिकंदरा स्थित राधा रमन मिश्रा पीजी कॉलेज में स्नातक एमएलसी मतदाताओं से भेंट कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले प्रथम वरीयता के मतपत्र पर अशोक कुमार राठौर के नाम के सामने निर्धारित स्थान पर एक अंकित कर अपना मतदान की मांग किया।
इलाहाबाद–झाँसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर ने प्रयागराज के सिकंदरा क्षेत्र स्थित तीरथ मिश्रा इंटरमीडिएट कॉलेज,
बहरिया क्षेत्र स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में स्नातक एमएलसी मतदाताओं से मतदान की अपील किया है। भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर ने रामकिशोर साहू एवं अशोक राजपूत के साथ इलाहाबाद–झांसी खंड स्नातक एमएलसी निर्वाचन के दृष्टिगत
मतदान संबंधी तैयारियों, पोलिंग बस्तों के प्रबंधन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित कार्यकर्ताओं से बातचीत कर जरुरी दिशा निर्देश दिया।

