सीएम योगी के चैलेंज पर सपा मुखिया अखिलेश यादव का जवाब,क्या अयोध्या में होगा सीधा मुकाबला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होना है।सभी पार्टियां विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई हैं। वहीं रामनगरी अयोध्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच सियासी म्यान से तलवारें खिंच गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक-दूसरे को चैलेंज दे दिया है। ऐसे में अब बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या अयोध्या में सच में आमने-सामने का ये मुकाबला हो सकता है, इस चैलेंज की शुरुआत अखिलेश यादव ने की।दो दिन पहले अखिलेश यादव अयोध्या पहुंचे थे।अखिलेश यादव ने कहा,भाजपा को अयोध्या से चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। सीएम यदि अपने दावों को लेकर इतने आश्वस्त हैं तो खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर देखें।इस पर शनिवार को सीएम योगी ने बलरामपुर से अखिलेश यादव को सीधे मुकाबले की चुनौती देकर यूपी में सियासी पारे को चढ़ा दिया।सीएम कहा कि अखिलेश आएं,अयोध्या से अपना नामांकन करें,मैं भी करूंगा।किस्मत आजमा लेते हैं,मगर लड़ाई सीधे होगी,चेलों से नहीं।सीएम के इस तेवर से सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है।कुछ समय बाद ही अखिलेश ने भी एक्स पर अपना जवाब दिया।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि पवन का झोंका आएगा,अंहकार सब उड़ जाएगा,अयोध्या में चढ़ावा-चंदा-दान चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा पीडीए प्रहरी ही काफ़ी है।चोरों को क्लीन चिट देने वाले दरअसल हिस्सेदार होते हैं।दूध का दूध,पानी का पानी तो हुआ नहीं,इस बार जनता घमंड का सारा पानी उतार देगी। अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि लोकसभा भूल गये क्या, और बाक़ी कसर अयोध्या की वो माताएं पूरा कर देंगी,जिन्होंने सरेआम दुखी मां का अपमान करते हुए दुर्व्यवहारी दंभियों को देखा है।अपने इंटर्नल सर्वे में आपको ये बात पता चली कि नहीं कि अयोध्या में आपकी तरफ़ से कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता है।पावन स्थलों पर वनस्पतिजीवियों का कोई काम नहीं।
इस एक्स पोस्ट के दो घंटे बाद अखिलेश यादव ने एक और पोस्ट की। इस पोस्ट में अखिलेश यादव ने अयोध्या के पूर्व विधायक पवन पांडेय का एक वीडियो भी शेयर किया,जिसमें वह भाजपा पर हमला बोलते सुनाई पड़ रहे हैं।अखिलेश यादव ने लिखा कि अयोध्या में चढ़ावा-चंदा-दान चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा पीडीए प्रहरी ही काफ़ी है। चोरों को क्लीन चिट देने वाले दरअसल हिस्सेदार होते हैं। दूध का दूध,पानी का पानी तो हुआ नहीं,इस बार जनता घमंड का सारा पानी उतार देगी।
बलरामपुर में शनिवार को 803 करोड़ की लागत से 78 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव की ओर से अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती को स्वीकार करते हुए करारा जवाब दिया था। सीएम ने कहा कि सपा के बबुआ बौखला गए हैं। वह कहते हैं कि मैं अयोध्या से चुनाव लड़ूं। हम अखिलेश की चुनौती को स्वीकार करते हैं, बशर्ते वह खुद अयोध्या से अपना नामांकन करें। लड़ाई आमने-सामने होगी, चेलों से नहीं। मगर इनकी हिम्मत नहीं है, माफिया के कब्र पर फातिहा पढ़ने वाले हमसे क्या लड़ पाएंगे।

