मेजा विधानसभा से प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय प्रत्याशी घोषित

आजाद अधिकार सेना की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर ने पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के उपरांत कार्यालय ज्ञाप जारी कर विनोद कुमार पाण्डेय को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव हेतु 259- मेजा विधानसभा क्षेत्र, जनपद प्रयागराज से पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है।
विनोद कुमार पाण्डेय आजाद अधिकार सेना के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय सचिव हैं और पार्टी के बुनियादी सिद्धांतों—अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिक के अधिकारों की रक्षा—के लिए विगत अनेक वर्षों से लगातार कार्य कर रहे हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने अपेक्षा व्यक्त की है कि श्री पाण्डेय पूरी निष्ठा, लगन और परिश्रम से पार्टी के सिद्धांतों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा आम नागरिक के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए लोकतांत्रिक और विधिक माध्यमों से अपना चुनाव अभियान संचालित करेंगे।

