October 7, 2026

राजकीय आईटीआई में पांचवें चरण के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

0

राजकीय आईटीआई में पांचवें चरण के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

प्रयागराज। 7 अक्टूबर 2026 राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के पांचवें चरण के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया के बाद रिक्त सीटों के सापेक्ष पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थियों को नवीन विकल्प दर्ज करने तथा नए अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक चलेगी।

अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट www.scvtup.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थी पांचवें चरण के लिए नए विकल्प भर सकते हैं, जबकि नए अभ्यर्थी नवीन आवेदन के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

आवेदन शुल्क सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए 300 रुपये, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 250 रुपये तथा सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे