आलू कृषकों को उद्यान विभाग द्वारा आलू भण्डारण प्रभार पर मिलेगा 20 हजार रूपये तक का अनुदान

प्रयागराज। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में आलू उत्पादक किसानों को राहत देने के लिए निजी शीतगृहों में भण्डारित आलू के भण्डारण शुल्क पर अनुदान योजना की शुरूआत की गई है। योजना के तहत किसानों को शीतगृह में भंडारित आलू पर प्रति क्विंटल 100 रूपये का अनुदान दिया जाएगा। एक किसान अधिकतम 200 क्विंटल आलू (अर्थात् 400 पैकेट) पर इस अनुदान का लाभ उठा सकता है, जिससे उन्हें सीधे तौर पर अधिकतम 20 हजार रूपये तक की आर्थिक सहायता मिलेगी। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया है कि योजना के लाभ हेतु कृषक आनलाइन पोर्टल https://potato.uphorticulture.in पर आवेदन कर सकते है। अनुदान राशि सीधे बैंक खाते में प्राप्त करने के लिए किसानों को पोर्टल पर रजिस्टेªशन के समय भण्डारण, निकासी, भुगतान एवं गेट पास रसीद, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति और खतौनी (जमीन के कागजात) जैसे आवश्यक दस्तावेज आनलाइन अपलोड करने होंगे। उसके उपरान्त कृषक को मूल अभिलेख के साथ कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी प्रयागराज, विकास भवन तृतीय तल कक्ष संख्या-85 में जमा कर ला