September 30, 2026

सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान समारोह में 500 से अधिक सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण, सुरक्षा किट एवं प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

0

 

सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान समारोह में 500 से अधिक सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण, सुरक्षा किट एवं प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

प्रयागराज। स्वच्छता ही सेवा (SHS)–2026 के अंतर्गत भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर निगम प्रयागराज में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान समारोह का आयोजन न्यू बिल्डिंग सभागार में किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का लाइव वेबकास्ट सफाई मित्रों, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा देखा गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई मित्रों एवं स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सामाजिक कल्याण को सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्वच्छता के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करना था। कार्यक्रम के तहत सफाई मित्रों एवं उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया। साथ ही सफाई कार्य की प्रकृति के अनुरूप PPE किट, सुरक्षा उपकरण एवं सुरक्षात्मक गियर के संबंध में जानकारी एवं वितरण किया गया।

इस दौरान सफाई मित्रों को नमस्ते आईडी कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त मदनानी हॉस्पिटल से आए चिकित्सकों द्वारा नेत्र परीक्षण, हड्डी रोग परीक्षण एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई।

कार्यक्रम में माननीय महापौर श्री उमेश चंद्र गणेश केसरवानी द्वारा सफाई मित्रों को सुरक्षा किट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि, “सफाई मित्र हमारे शहर की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान का ध्यान रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। नगर निगम यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है कि सफाई मित्रों को सुरक्षा उपकरणों के साथ-साथ शासन की कल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिले।”

सम्मानित सफाई मित्र

समारोह में सुरक्षा किट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किए गए सफाई मित्रों में—

विनोद, पिता – संतोष

राजेश, पिता – भोलानाथ

योगेश, पिता – कुलदीप

अर्चना, पति – रवि

विमला, पति – विनोद

गोविंद, पिता – छुन्नू लाल

सुनैना, पति – राजेन्द्र
इत्यादि।

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् एवं स्वच्छता शपथ के साथ हुआ तथा समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम में सफाई मित्रों के साथ संवाद एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

इस अवसर पर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त श्री शादाब असलम, अपर नगर आयुक्त श्री राजीव शुक्ला एवं सहायक नगर आयुक्त सुश्री दीपशिखा पांडेय उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री संजय ममगई ने किया।

सफाई मित्रों के साथ स्वच्छता एवं खाद्य निरीक्षक श्री दया सागर, सुश्री वंदना, वीरेन्द्र विक्रम जी एवं श्री अवधेश सहित नगर निगम के अधिकारी , एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे