करेली में नया पोल लगने के बाद पुराना सीमेंटेड पोल बना हादसे का खतरा
प्रयागराज: करेली में नया पोल लगने के बाद पुराना सीमेंटेड पोल बना हादसे का खतरा

प्रयागराज करेली के मुर्गा दरबार, आजाद नगर में विद्युत विभाग की लापरवाही का आरोप
कुछ दिन पहले गिर चुके बिजली के पोल की जगह विभाग ने नया पोल तो लगा दिया, लेकिन पुराने सीमेंटेड पोल को मौके से हटाए बिना ही छोड़ दिया गया। तस्वीर में पोल के आसपास खुदाई और क्षतिग्रस्त रास्ता भी नजर आ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय अंधेरे में ई-रिक्शा, दोपहिया या चारपहिया वाहन इस पोल से टकराकर हादसे का शिकार हो सकते हैं। लोगों ने विद्युत विभाग से पुराने पोल को तत्काल हटाने और रास्ते को सुरक्षित कराने की मांग की है।
सवाल—हादसा होने का इंतजार क्यों? विद्युत विभाग कब हटाएगा यह खतरनाक पोल?

