September 16, 2026

साइबर सेल टीम द्वारा साइबर जागरूकता अभियान चलाकर छात्रों व छात्राओं को किया गया जागरुक

0

 

*साइबर सेल टीम द्वारा साइबर जागरूकता अभियान चलाकर छात्रों व छात्राओं को किया गया जागरुक*

मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, साइबर क्राइम द्वारा निर्गत निर्देश के तहत साइबर जागरुकता अभियान के क्रम में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज व अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय तथा अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था के निर्देशन में एंव पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम के कुशल मार्गदर्शन के क्रम में साइबर क्राइम सेल कमिश्नरेट प्रयागराज की टीम द्वारा आज दिनांक 16.09.2026 को थाना हंडिया क्षेत्रान्तर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हंडिया जनपद प्रयागराज में एंटी क्राइम और एंटी करप्शन टीम तथा GGIC हंडिया के तत्वाधान में आयोजित साइबर अपराध से बचाव के कार्यक्रम में जागरुकता अभियान के अन्तर्गत प्रतिभाग किये गये लगभग 500 छात्रों व छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति MRM व GRM पोर्टल, बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराधों से बचाव, डिजिटल अरेस्ट से बचाव व Otp/CVV/Credit card/debit card से संबंधित अपराधों से बचाव आदि के सम्बन्ध में जागरुक किया गया तथा रोकथाम हेतु आवश्यक सुझाव दिये गये । प्रतिभाग करने वाले छात्रों व छात्राओं को बताया गया कि किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर फ्राड होने के दशा में 1930 पर कॉल एवं www.CyberCrime.gov.in , www.cyberpolice.uppolice.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *