हंडिया में नहीं थम रहा अपराध, दिनदहाड़े सपा जिला सचिव को मारी गोली अस्पताल पहुंचने पर मौत

*प्रयागराज के हंडिया क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मंगलवार को मुंगराव गांव निवासी समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एवं पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली लगने से पवन यादव घायल हो गए। घटना हंडिया थाने से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस की सक्रियता और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।*
*घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायल पवन यादव को उपचार के लिए जिलाअस्पताल ले आया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।*

