इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति एम सी त्रिपाठी को बॉम्बे हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) नियुक्त किया गया है.
न्याय जगत में उनकी इस नई और बड़ी जिम्मेदारी से प्रयागराज विधि क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में उनके सम्मान में फुल कोर्ट फेयरवेल रिफरेंस का आयोजन किया जा रहा है. सोमवार, 7 सितंबर को सुबह 10 बजे आयोजित होने वाले इस विदाई समारोह में चीफ जस्टिस अरुण भंसाली, सभी न्यायमूर्तिगण, महानिबंधक, न्यायिक अधिकारी और भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहेंगे. हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव अखिलेश शर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी