प्रयागराज में मंत्री नंदी के डिजिटल खजाने में सेंध! निजी डेटा चोरी और फर्जी लेटरपैड का आरोप, दो पूर्व कर्मचारियों पर FIR
प्रयागराज में मंत्री नंदी के डिजिटल खजाने में सेंध! निजी डेटा चोरी और फर्जी लेटरपैड का आरोप, दो पूर्व कर्मचारियों पर FIR

प्रयागराज
प्रयागराज में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और शहर दक्षिणी विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी के निजी डिजिटल डेटा की कथित चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि निजी डेटा चुराने के साथ जाली लेटरपैड भी तैयार किया गया। मामले में मंत्री की सोशल मीडिया टीम में काम कर चुके दो पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
एफआईआर मंत्री के सोशल मीडिया एवं मीडिया सलाहकार दिव्यांश शेखर सिंह की तहरीर पर दर्ज हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अब जांच में यह स्पष्ट होगा कि कथित डेटा चोरी कैसे हुई, जाली लेटरपैड तैयार करने के पीछे किसकी भूमिका थी और आरोपों के समर्थन में कौन से डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं।

