August 24, 2026

अनामिका चौधरी ने किया पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक और मां गंगा का दुग्धाभिषेक, रक्षाबंधन पर दिलाएंगी स्वच्छता का संकल्प

0

*श्रावण के अंतिम सोमवार पर दशाश्वमेध घाट पर गूंजे शिव मंत्र*
*अनामिका चौधरी ने किया पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक और मां गंगा का दुग्धाभिषेक, रक्षाबंधन पर दिलाएंगी स्वच्छता का संकल्प*

*प्रयागराज।* श्रावण माह के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर सोमवार को दशाश्वमेध घाट पर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

गंगा विचार मंच की प्रांत संयोजक एवं पूर्व उपमहापौर *अनामिका चौधरी निषाद* ने अपने पदाधिकारियों के साथ भगवान भोलेनाथ के *पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक* और पतित पावनी *मां गंगा का दुग्धाभिषेक* कर लोक कल्याण की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किए गए अभिषेक से पूरा घाट क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “हर-हर गंगे” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर अनामिका चौधरी ने बताया कि श्रावण मास में इस बार कुल चार शुभ सोमवार का आशीर्वाद सभी शिव भक्तों को भगवान शिव पर जलाभिषेक करने का शुभ योग मिला है। यह अत्यंत सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष श्रावण मास का समापन रक्षाबंधन पर्व पर हो रहा है। रक्षा पर्व पर गंगा तट पर आने वाले सभी स्नानार्थियों और कांवरियों को *रक्षा सूत्र* बांधकर उनसे मां गंगा की सुरक्षा, संरक्षण, *सिंगल यूज पॉलीथीन मुक्त गंगा तट* और गंगा तटीय इलाकों की स्वच्छता का संकल्प दिलाया जाएगा। रक्षा बंधन केवल भाई-बहन का ही नहीं, बल्कि गंगा और पर्यावरण की रक्षा का भी पर्व है।

*ये रहे उपस्थित:*
इस अवसर पर पूर्व पार्षद *शिवा त्रिपाठी*, भाजपा सेक्टर संयोजक *अन्नू निषाद*, *नेहा केशरी*, *विजय केशरी*, नमामि गंगे मंडल अध्यक्ष *भीम सिंह*, *पंकज राय*, *अमन कुमार*, *यादव जी*, प्रांत सह संयोजक *मेजर सुनील निषाद* आदि सहित बड़ी संख्या में मंच के कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।`

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे